गुजराती अभिनेत्री निकली लुटेरी, आपत्तिजन वीडियो बनाकर करती थी ब्लैकमेल

गुजरात के अहमदाबाद में पुलिस ने एक गुजराती अभिनेत्री को उसके एक सहयोगी के साथ गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि अभिनेत्री लोगों को अपने डांस शो में बुलाकर उन्हें लूट लेती थी. वो लोगों की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल भी करती थी. पुलिस ने दोनों से पूछताछ कर रही है.

दरअसल, अहमदाबाद पुलिस को इस अभिनेत्री के बारे में कई शिकायत मिल चुकी थी. पुलिस ने पहले इस मामले की जांच की और जब हकीकत सामने आई तो फौरन गुजराती अभिनेत्री संजना उर्फ संजू और उसके साथी सैयद मोइन अली को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने बताया कि संजना ने ‘जानू मारी दगाबाज’ और ‘वन्स मोर बेवफा’ जैसी गुजराती एलबम में काम किया है. लेकिन इन दिनों उसके पास काम नहीं था. और उसका पति भी बेरोजगार है. ऐसे में उसने लूट और ब्लैकमेलिंग का काम शुरू कर दिया.

वह अपने साथी मोइन के साथ मिलकर डांस शो करती थी. जिसमें आने वाले लोगों को वो लूट लेती थी. कोई उसकी शिकायत पुलिस ने ना कर पाए, इसके लिए वो लोगों के आपत्तिजनकर वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देती थी. जिससे लोग डर जाते थे.

पुलिस के मुताबिक संजना ने काफी समय पहले अपने पति को छोड़ दिया था. वो अकेली ही रामोल में रहने लगी थी. इसी दौरान उसकी मुलाकात सैयद मोइन अली से हुई. दोनों साथ मिलकर लूट पाट करने लगे. संजना उसके मोइन के साथ लिवइन में भी रही.

पुलिस का कहना है कि दोनों साथ रहते थे. अक्टूबर में दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था. जिसके चलते संजना ने रामोल पुलिस थाने में मोइन के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था. अब पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी है.

नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान जाने का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि अब गोपाल चावला के साथ फोटो खिंचवाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. दिल्ली के विधायक और अकाली नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने गुरुवार सुबह एक फोटो ट्वीट करते हुए सिद्धू की खालिस्तानी आतंकी गोपाल के साथ तस्वीर साझा की.

जम्मू में प्रदर्शन

सिद्धू का चावला के साथ फोटो खिंचवाने को लेकर जम्मू में विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया है. डोगरा फ्रंट काे कार्यकर्ता सिद्धू की चावला के साथ मुलाकात और फोटो खिंचवाने पर विरोध कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने उनका पुतला जलाया और पंजाब सरकार ने मांग की कि उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त किया जाए.

सिरसा ने शेयर किया फोटो

अकाली नेता और विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने यह कहते हुए पाक का दौरा करने से मना कर दिया था कि पाक भारत और पंजाब के खिलाफ गतिविधियों का समर्थन करता है, लेकिन उसके अपने ही मंत्री (नवजोत सिंह सिद्धू) उनकी इच्छा के खिलाफ वहां जाते हैं और गोपाल सिंह चावला के साथ फोटो खिंचवाते हैं, जो हाफिज सईद का करीबी और भारत विरोधी है. क्या कैप्टन साहब अपने गैरजिम्मेदार मंत्री को हटाएंगे.

Comments

Popular posts from this blog

ऐमेजॉन की सेल में Xiaomi के इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगी छूट

जापान में शिंज़ो आबे मोदी के लिए पलक-पांवड़े क्यों बिछा देते हैं