Posts

Showing posts from November, 2018

गुजराती अभिनेत्री निकली लुटेरी, आपत्तिजन वीडियो बनाकर करती थी ब्लैकमेल

गुजरात के अहमदाबाद में पुलिस ने एक गुजराती अभिनेत्री को उसके एक सहयोगी के साथ गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि अभिनेत्री लोगों को अपने डांस शो में बुलाकर उन्हें लूट लेती थी . वो लोगों की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल भी करती थी. पुलिस ने दोनों से पूछताछ कर रही है. दरअसल, अहमदाबाद पुलिस को इस अभिनेत्री के बारे में कई शिकायत मिल चुकी थी. पुलिस ने पहले इस मामले की जांच की और जब हकीकत सामने आई तो फौरन गुजराती अभिनेत्री संजना उर्फ संजू और उसके साथी सैयद मोइन अली को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने बताया कि संजना ने ‘जानू मारी दगाबाज’ और ‘वन्स मोर बेवफा’ जैसी गुजराती एलबम में काम किया है. लेकिन इन दिनों उसके पास काम नहीं था. और उसका पति भी बेरोजगार है. ऐसे में उसने लूट और ब्लैकमेलिंग का काम शुरू कर दिया . वह अपने साथी मोइन के साथ मिलकर डांस शो करती थी. जिसमें आने वाले लोगों को वो लूट लेती थी. कोई उसकी शिकायत पुलिस ने ना कर पाए , इसके लिए वो लोगों के आपत्तिजनकर वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देती थी. ...